मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
12-Jun-2024 07:03 PM
By RAKESH KUMAR
ARA : खबर भोजपुर जिला मुख्यालय आरा से आ रही है, जहां अपराधियों ने सीएसपी संचालक से लूटपाट के दौरान उसके साले को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, पूरा मामला पीरो अनुमंडल अंतर्गत सिकरहट्टा थानाक्षेत्र के कुरमुरी गांव स्थित बनास नदी के पास का है, जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने सीएसपी संचालक से रुपए लूटने के दौरान सीएसपी संचालक के साले को गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह बुरी तरह जख्मी हो गया। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
घायल युवक ने बताया कि वह अपने बहनोई के साथ बैंक से पैसे निकाल कर वापस खुटहा जा रहे था, तभी बिना नंबर प्लेट की एक बाइख पर सवार तीन बदमाश पीछा करते हुए आए और लूटपाट करने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिसमें एक गोली उसे लग गई।
घायल युवक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मडनपुर गांव निवासी लाल मोहर उपाध्याय का 26 वर्षीय बेटा बिट्टू उपाध्याय है, जो पंजाब में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता है। वह अपने गांव आया था उसके बाद अपनी बहन के यहां घूमने गया था और अपने जीजा के साथ बैंक से पैसे निकालकर खुटहा सीएसपी जा रहा था, तभी यह घटना हुई है। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।