BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार
06-Sep-2024 05:57 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का उत्पात देखने को मिला है, जहां चोरों ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने गोदरेज में रखे 24 लाख नगद और साढ़े 18 लाख जेवरात समेत कुल 50 लाख की संपत्ति चोरी कर ली है। इस चोरी के घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर वार्ड नंबर 8 की है।
पीड़ित राम सुमन कुमार ने बताया है कि वह चामरिया मैदान के सामने फिनो पेमेंट बैंक का सीएसपी चलाते हैं। उन्होंने बताया है कि कलेक्शन का तकरीबन 24 लाख रुपए अपने लॉकर में बंद करके रखा था। सीएसपी केंद्र से जब वापस घर लौटा तो गोदरेज का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। लॉकर में रखे तकरीबन 24 लाख नगद और गोदरेज में 18 लाख 50 हजार से अधिक रुपए की जेवरात गायब थे। दूसरे कमरे से भी पूरा सामान गायब पड़ा हुआ था।
उन्होंने बताया है कि जब सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा गया तो उसमें पाया गया कि एक चोर घर में प्रवेश किया है और गोदरेज का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। उन्होंने बताया है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ बलिया थाना में आवेदन दिया है। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।