बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
29-Aug-2024 11:43 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में सीएसपी केंद्र लूटने पहुंचे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। दो बदमाश तो किसी तरह से जान बचाकर मौके से फरार हो गए लेकिन तीसरा लोगों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने बदमाश को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना कुढनी थाना क्षेत्र के जमीन कमतौल गांव की है।
जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार तीन अपराधी सीएसपी को लूटने पहुंचे थे, तभी इसकी भनक इलाके के लोगों को लग गई। फिर क्या था ग्रामीणों ने तीनों अपराधियों को घेर लिया। खुद को घीरता हुआ देख दो अपराधी मौके से फरार हो गए लेकिन तीसरे अपराधी को लोगों ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अपराधी को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। कुढनी थानेदार रवि प्रकाश ने बताया कि लूट की कोशिश के दौरान एक अपराधी को लोगों ने पकड़ा था, जिसकी भीड़ ने पिटाई की गई है। समय रहते पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ से उसको छुड़ाया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसी हालत नाजुक बनी हुई है।