लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
24-Nov-2022 02:59 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक सीएसपी कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी सीएसपी केंद्र में रखे 1.80 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट और हत्या की घटना के विरोध में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए और सड़क पर आगजनी कर NH को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के रामनगर की है।
मृतक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के सरैया निवासी 22 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है जो सेंट्रल बैंक की सीएसपी में स्टाफ था। हर दिन की तरह गुरुवार को भी विकास ऑफिस की साफ सफाई कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी सीएसपी सेंटर में घुस गए और पिस्टल दिखाकर सीएसपी में लूटपाट की कोशिश की। जब विकास ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी और सीएसपी केंद्र में रखे 1.80 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ विकास को इलाज के लिए सकरा के हॉस्पीटल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मुजफ्फऱपुर रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने सिहो चौक पर आगजनी कर NH-28 को जाम कर दिया। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गुस्साए लोगों को शांत कराने में जुटे हैं।