मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव
04-Sep-2023 10:04 AM
By MUKESH
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आयी है। यहां सदर थाना के आनंद नगर मोहल्ले में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट शशांक शेखर के घर में हथियार लेकर घुसे चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने बुजुर्ग मां पूनम राय का हाथ-पांव बांधकर फर्श पर बिठा दिया और पर्स से सोने की बाली और मोबाइल छीन लिया। बदमाश बार-बार गोली मारने की धमकी देकर घर में कीमती सामान के बारे में जानकारी लेते रहे।
मिली जानकारी के मुताबिक, बदमाशों का घर के अंदर आते हुए एक तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पड़ोस की युवती को घर में किसी के घुसने की आशंका हुई तो उसने लोगों को बताया। जिसके बाद बगल में कार्यरत एक मजदूर शोर मचाते दौड़े तो बदमाश पकड़े जाने के डर से बाहर निकले और फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गए। डिप्टी कमांडेंट के पिता सत्यनारायण सिंह किसी काम से बाहर निकले थे।
बताया जा रहा है कि, जब सदर थाने की पुलिस को सूचना दी गई तो वो घटनास्थल पर पहुंचे। सिटी एसपी अरिविंद प्रताप सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट के घर में बदमाश घुसे थे। वारदात की छानबीन चल रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। तीन माह पहले भी चोरी की घटना हुई थी।उसमें क्या कार्रवाई हुई, जानकारी ली जा रही है।
इधर, इस घटना को लेकर डिप्टी कमांडेंट के पिता सत्यनारायण सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे जब वह घर पर थे, तब एक बदमाश आया था। उसने कहा कि बेरोजगार हूं, कार चलाने की नौकरी मिल सकती है क्या? इस पर सत्यनारायण सिंह ने उसे कार चालक की जरूरत नहीं होने की बात बताई। कुछ देर रुक कर वह चला गया। इसके दो घंटे बाद चार बदमाश घर में घुसे।
जबकि, सदर थानेदार कुंदन कुमार का कहना है कि बदमाश कोई सामान नहीं ले जा सके, फायरिंग भी नहीं हुई। वायरलेस पर खैरियत रिपोर्ट में भी सबकुछ सामान्य बताया, जबकि गृहस्वामी सत्यनारायण सिंह का कहना है कि सोने की दो बाली और मोबाइल समेत दो लाख की संपत्ति बदमाश ले गये।