ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / बिहार: CRPF कैंप में तैनात सैप जवान की संदिग्ध मौत : दम घुटने...

बिहार: CRPF कैंप में तैनात सैप जवान की संदिग्ध मौत : दम घुटने से जान जाने की आशंका

19-Jun-2024 02:28 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI : जमुई के सोनो थानाक्षेत्र के महेश्वरी इलाके में स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात एक सैप जवान की मौत संदिग्ध हालत में हो गई। सैप जवान की मौत की सूचना के बाद सोनो पुलिस मौके पर पहुंचकर जवान के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार, सैप जवान अजय साह की तबीयत मंगलवार की देर रात अचानक बिगड़ गई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद सीआरपी कैंप में पुलिस जवानों के द्वारा उसे इलाज के लिए सोनो रेफरल अस्पताल में लाया गया, जहा डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान छपरा जिले का रहने वाला है और वर्तमान में न्यू ताराचक दानापुर में अपने परिवार के साथ रहता था।


मृतक सैप जवान की पत्नी कलावती ने बताया कि मंगलवार की रात जवान ने फोन किया था और बताया था कि उनका बीपी डाउन हो गया है और उसके बाद फिर फोन नहीं आया। रात 11 बजे फोन आया कि उनकी मौत हो चुकी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


सोनो थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने आशंका जताई है कि दम घुटने के कारण सैप जवान की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।