ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

Bihar Crime: मधुबनी में सत्य काम फाउंडेशन ट्रस्ट ने की करोड़ों की ठगी, हजारों बेरोजगारों बनाया अपना शिकार

Bihar Crime: मधुबनी में सत्य काम फाउंडेशन ट्रस्ट ने की करोड़ों की ठगी, हजारों बेरोजगारों बनाया अपना शिकार

23-Dec-2024 07:40 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी में सत्य काम फाउंडेशन ट्रस्ट पर रोजगार के नाम पर देश के सात राज्यों के हजारों बेरोजगारों से 10 करोड़ से ज्यादा लगभग 20 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। इसे लेकर मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित माल गोदाम रोड में एक निजी मकान में स्थित फाउंडेशन के कार्यालय के सामने सैकड़ों बेरोजगार महिला, पुरुष और युवतियों ने जमकर हंगामा किया।


बेरोजगार युवक और युवतियों ने बताया कि फाउंडेशन ने विभिन्न पदों पर बहाली के नाम पर उनसे 70,000 से लेकर 10 लाख, 20 लाख और करोड़ों रुपये तक की ठगी की है। ठगी के शिकार लोगों में बिहार, बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के हजारों बेरोजगार शामिल हैं। ठगी की शिकार माला कुमारी ने बताया कि सत्य काम फाउंडेशन ट्रस्ट के निदेशक बैजनाथ कुमार गुप्ता, राजा अली हैदर खान और पप्पू कुमार सहित कई लोग इस ठगी में शामिल हैं।


पीड़ितों का आरोप है कि सत्य काम फाउंडेशन ट्रस्ट ने तकरीबन 20 करोड़ रुपये की ठगी की है और उन्हें गलत ठहराकर सभी के करोड़ों रुपये गबन करने की साजिश रच रहा है। पीड़ितों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। करोड़ों रुपये ठगे जाने के बाद पीड़ितों में गहरा आक्रोश है।


हालांकि, पीड़ित शांतिपूर्ण तरीके से आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए अपने-अपने घर लौट गए हैं। पीड़ितों के अनुसार, उन्होंने इस मामले की जानकारी डीएम अरविंद कुमार वर्मा को देकर बेरोजगारों को न्याय दिलाने और ठगी गई राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है।


ठगे गए कई पीड़ितों, जैसे आगरा के सतीश परिहार, चितरंजन कुमार, प्रयागराज के शत्रुघ्न गुप्ता, बरौनी की आरती कुमारी, गुलशन राज गुप्ता और माला कुमारी की आँखों से आँसू छलक आए। बेरोजगारों के अनुसार, उन्होंने महाजन से ब्याज पर रुपये लेकर फाउंडेशन को दिए थे, जिसके बाद अब उन्हें महाजन का ब्याज और बंधक दिए गए सामानों को वापस पाने की चिंता सता रही है।


पीड़ितों का मानना है कि यदि जिला प्रशासन और सरकार इस मामले में कार्रवाई और जाँच करती है, तो यह मधुबनी जिले में अब तक की सबसे बड़ी ठगी का मामला साबित होगा। 

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट..