पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
22-Mar-2023 06:41 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही ह, जहां एकसाथ दो महिलाओं का सिर कटा शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। दो शव मिलने की जानकारी पूरे गांव में जंगल की आग की तरफ फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल दोनों महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि बुधवार को इलाके के लोग एक आम के बगीचे के तरफ जा रहे थे तो एक साथ दो शवों को देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
दोनों शवों का सिर गायब है, फिलहाल पुलिस दोनों सिरों को तलाश करने की कोशिश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से बदमाशों ने दोनों सिरों को गायब कर दिया है। सिर मिलने के बाद ही महिलाओं का शिनाख्त हो पाने की बात कही जा रही है। उधर, एक साथ दो शवों के मिलने के बाद ग्रामीण तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं और अनहोनी की आशंका से खौफजदा हैं।