ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: महिला का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप, हत्या के बाद बदमाशों ने जमीन में दफनाया

14-Mar-2023 03:20 PM

By First Bihar

NALANDA: नालंदा में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब जमीन के अंदर से एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला कौन है फिलहाल इसकी पहचान नहीं हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


दरअसल, नालंदा के चिकसौरा गांव में जब स्थानीय ग्रामीण बकरी चराने के लिए भुतही खंधा में गए थे, तभी उन्हें खेत में अजीब दुर्गंध महसूस हुई। जिसके बाद ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने इसकी सूचना चिकसौरा थाने में दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच के लिए खेत की खुदाई की तो खेत के अंदर से एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ। महिला की उम्र लगभग 25 से 30 साल बताई जा रही है। 


पूरे मामले पर चिकसौरा थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शव को देख कर प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या दो से तीन दिन पहले की गई है और उसके शव को भुतही खंधा में दफन कर दिया गया गया है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आस-पास के थाने और सोशल मीडिया की मदद से अज्ञात शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल शव को सदर अस्पताल के मोर्चरी रूम में पोस्टमार्टम और पहचान के लिए रखा गया है।