ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / Bihar Crime : बिहार में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मालिक से 8 लाख की...

Bihar Crime : बिहार में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मालिक से 8 लाख की लूट, पुलिस ने 2 बदमाशों को पकड़ा

14-Mar-2022 03:23 PM

By Ajit Kumar

BHAGALPUR : इस वक्त बिहार से बड़ी खबर आ रही है जहां बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मालिक से दिनदहाड़े आठ लाख रुपये लूट लिया. मोटरसाइकिल पर सवार छह बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. वही भागने के क्रम में पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया है.


यह वारदात भागलपुर जिले के जगदीशपुर में सरोजनी पेट्रोल पंप के मालिक बबलू तिवारी से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप मालिक मैनेजर के साथ बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे. इसी बीच जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी पुल के समीप तीन बाइक पर 6 अपराधियों ने पहले उसको घेर लिया और फिट गन पॉइंट पर लेकर पैसे फरार हो गया. पीड़ित पैट्रोल पंप मालिक ने घटना की सूचना तुरन्त थाना को दिया गया जिसके बाद जगदीशपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने अपने वरीय अधिकारियों को जानकारी दिया जिसके बाद सभी इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसके बाद कजरैली थानाध्यक्ष नवनिश कुमार ने कजरैली चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग करने लगे. इतने में एक बाइक पर तीन अपराधी सवार थे पुलिस को देख कर बाइक छोड़ कर भागने लगे और कजरैली थाना पुलिस ने दो अपराधियों को देशी कट्टा और लूटे गए पैसे भी बरामद कर लिया है.


SHO जगदीशपुर श्री कांत चौहान द्वारा बिना एक क्षण गंवाए तुरन्त अपराधियों औरन  बाइक के हुलिए के साथ सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई. SDPO विधि व्यवस्था गौरव कुमार के द्वारा अलर्ट मेसेज पर कजरैली थाना की चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग कर रहे. SHO कजरैली नवनीश कुमार तथा उनकी टीम ने अलर्ट मेसेज पर त्वरित करवाई कर सख्ती से वाहन चेकिंग शुरू की.


बाइक पर 3 लोगों को आता देख हुलिया के आधार पर सन्देह के कारण अपराधियों को रोकने की कोशिश की तो वे बाइक गिराकर भागने लगे. 2 अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ा गया तथा रुपये से भरा बैग तथा देसी कट्टा भी बरामद कर लिया गया. पूरा रुपये सुरक्षित बरामद हो गया है. तीसरे अपराधी की तलाश की जा रही है. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से जो अपाचे बाइक बरामद हुई है वो भागने वाले अपराधी के नाम पर रजिस्टर है.