बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
12-Dec-2024 12:57 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: जमुई में एकतरफा प्यार में पागल एक सनकी युवक ने छात्रा पर चाकू से हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपी ने गर्दन और पेट के दो हिस्से पर चाकू मारकर छात्रा को बुरी तरह घायल कर दिया। उसके बाद खुद ही सरफिरे आशिक ने डायल 112 को फोन कर सूचना भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और घायल छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना महिसौड़ी चौक के पास बुधवार की शाम की है।
घायल 14 वर्षीय छात्रा शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली है जबकि 17 वर्षीय आशिक टाउन थाना के एक गांव की रहने वाला है। बताया जाता है छात्रा हमेशा की तरह बुधवार की शाम पढ़ाई कर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे घेर लिया और छात्रा पर जबरन बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। जब छात्रा ने बात करने से इनकार किया तो सरफिरे आशिक ने ताबड़तोड़ चाकू से तीन हमला कर दिया।
चाकू गर्दन और पेट में लगने से छात्रा घायल हो गई है। फिलहाल छात्रा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आरोपी लड़के से पूछताछ कर रही है। सरफिरे आशिक की माने तो एक वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम से दोनों की बातें शुरू हुई थी लेकिन कुछ माह से छात्रा बात नहीं कर रही थी। बात नहीं करने का कारण जानने के लिए युवक छात्रा के पास पहुंचा था लेकिन छात्रा बात करने से इनकार कर दिया। जिससे नाराज होकर उसने चाकू से हमला कर दिया।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...