ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Bihar Crime News: युवक की हत्या कर शव को पुल से नीचे फेंका, सीमा विवाद में घंटों उलझी रही पुलिस

26-Oct-2024 07:54 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: खबर रोहतास जिला के डेहरी से है, जहां रोहतास तथा औरंगाबाद के सीमावर्ती क्षेत्र में बीचो-बीच गेमन पुल के नीचे सोन नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव को लेकर रोहतास तथा औरंगाबाद की पुलिस घंटों सीमा विवाद में उलझी रही।बाद में पुलिस एवं सिविल के अधिकारियों ने तय किया कि इलाका औरंगाबाद जिला के बारुण थाना अंतर्गत आता है। तब जाकर औरंगाबाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। 


दरअसल, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि रोहतास तथा औरंगाबाद जिला को जोड़ने वाली गैमन पुल के नीचे सोन नदी में झाड़ियां के बीच एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद डेहरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थोड़ी देर के बाद औरंगाबाद जिला के बारुण थाना की भी पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन दोनों जिलों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई।


बाद में बारुण के सीओ घटनास्थल पर पहुंचे तथा एरिया को की पहचान की। तब जाकर शव को बारुण थाना अपने साथ लेकर पोस्टमार्टम के लिए चली गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि या तो युवक ने पुल से नीचे कूद कर खुदकुशी की होगी या किसी ने उसकी हत्या कर दी है। हत्या या आत्महत्या को लेकर भी पुलिस स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बता रही है।