ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: बिहार में बाइक सवार बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े युवक को...

Bihar Crime News: बिहार में बाइक सवार बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े युवक को मौत के घाट उतारा; मां-बहन के सामने ही दाग दी गोली

14-Nov-2024 02:53 PM

By First Bihar

SIWAN: बिहार में बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना सीवान से सामने आई है, जहां अपराधियों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब युवक की मां और बहन उसके साथ मौजूद थीं। घटना गुठनी क्षेत्र में बरपालिया गांव की है।


मृतक की पहचान बरपालिया गांव निवासी देवेंद्र भगत के 22 वर्षीय बेटे चंदन कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंदन अपनी मां रामानंती देवी और बहन निशा कुमारी के साथ किसी काम से बाहर गया था और बाइक पर सवार होकर वापस गांव लौट रहा थी, तभी बीच रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया।


गुठनी चौराहा के पास बाइक सवार 6 अपराधियों ने उनकी बाइक को जबरन रोक दिया और बाइक की चाबी छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने चंदन के सिर में गोली दाग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खूब हंगामा मचाया।


घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेद दिया। मामले पर मैरवा एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अपराधियों का पता लगाने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है, अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।