मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
29-Oct-2024 02:15 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश हर दिन लोगों की जान ले रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर के आरा से सामने आया है, जहां अपराधियों एक युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। सड़क किनारे युवक का शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने भारी बवाल किया है।
दरअसल, नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरुण-नोनउर रोड के किनारे एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की जानकारी जैसे ही इलाके के लोगों हुई, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जितने लोग उतनी तरह की बातें होने लगी।
मृतक की पहचान वरुणा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने राकेश की हत्या करने के बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया है। घटना से गुस्साए लोगों ने आरा-सहार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।