मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
20-Nov-2024 02:32 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: राजधानी पटना में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है और लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसी दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार से 19 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली की एक बड़ी कंपनी के अकाउंटेंट को भी गिरफ्तार किया है।
दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मंगलवार की देर शाम चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट लगी एक कार को रोक कर जब तलाशी ली गई तो कार से 19 लाख रुपए कैश बरामद हुए। इस दौरान पुलिस ने एसपी सिंगला कंपनी के अकाउंटेंट विरेंद्र गोप को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि एसपी सिंगला कंपनी बिहार में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। घटिया निर्माण कार्य को लेकर यह कंपनी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। इन सबके बावजूद सरकार ने इस कंपनी को कई पुल और सड़क के निर्माण कार्य का जिम्मा सौंप रखा है। भागलपुर के सुलतानगंज में अगुआनी पुल गिरने के बाद एसपी सिंगला कंपनी का नाम चर्चा में आय़ा था।