मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
20-Oct-2024 05:16 PM
By First Bihar
SIWAN: बिहार के सीवान जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप को हथियारबंद चार अपराधियों ने निशाना बनाया है। बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से 60 लाख के आभूषण लूट लिये और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार स्थित मदन चौक पर जय मां लक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान है जिसमें घुसकर चार हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल के बल पर 60 लाख के आभूषण लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गये।
घटना की सूचना स्वर्ण व्यवसायी ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पूरे इलाके में नाकेबंदी के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से इलाके के लोगों के बीच दहशत का माहौल है। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है वही पुलिस ने भी कार्रवाई का भरोसा जताया है।