ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / Bihar Crime News: शराब पीकर हंगामा करना उपमुखिया को पड़ा भारी, भाई ने...

Bihar Crime News: शराब पीकर हंगामा करना उपमुखिया को पड़ा भारी, भाई ने ही पुलिस बुलाकर पकड़वाया

26-Oct-2024 05:40 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए आठ साल से अधिक का समय बीत गया लेकिन शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों को कभी-कभी लेने का देना भी पड़ जा रहा है। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां शराब पीकर हंगामा करना एक उपमुखिया को भारी पड़ गया। उपमुखिया के बड़े भाई ने ही पुलिस से शिकायत कर छोटे भाई को गिरफ्तार करा दिया।


दरअसल, मलयपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम शराब के नशे में धुत बरहट प्रखंड के बरियारपुर पंचायत के उपमुखिया प्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि बरियारपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक के वार्ड सदस्य है, जो पंचायत के उपमुखिया मनोनीत किए गए थे। शुक्रवार की शाम को वह नशे की हालत में अपने घर में हंगामा कर रहे था, तभी उनके बड़े भाई राजकुमार शर्मा ने इसकी सूचना मलयपुर थाने पुलिस को दी।


जानकारी मिलते ही मलयपुर पुलिस बरियारपुर गांव पहुंची और हंगामा कर रहे उपमुखिया को पकड़कर थाने ले गई। ब्रेथ एनाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। इस दौरान उपमुखिया ने थाना परिसर में नशे में खूब हंगामा किया। प्रभारी थानाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि उपमुखिया के बड़े भाई की लिखित शिकायत पर उपमुखिया को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।