मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
11-Dec-2024 09:44 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में दबंगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दिया है। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर पंचायत के बलुआहा गांव की है।
मृतक बुजुर्ग की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर पंचायत के बलुआहा वार्ड-10 के रहने वाले 67 वर्षीय ब्रह्मदेव पासवान उर्फ घंटोली पासवान के रुप में हुई। मृतक के पुत्र नीतीश कुमार ने बताया कि बीते 22 नवंबर की शाम उसके पिता घर से बाहर निकाल कर जा रहे थे। उसी वक्त शराब के नशे में धुत मोती पासवान ने उन्हें रास्ते में रोक दिया और मारपीट करने लगा और गर्दन मरोड़ कर तोड़ दिया।
घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए बेगूसराय शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने के बाद एक सप्ताह पहले परिजन घर ले गए लेकिन उनकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी गढ़पुरा थाने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।