ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / Bihar Crime News: संदिग्ध हालत में कमरे से मिला युवक का शव, परिजनों...

Bihar Crime News: संदिग्ध हालत में कमरे से मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

24-Oct-2024 07:46 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने के बाद हड़कप मच गया। युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया हालांकि परिजनों का कहना है कि युवक ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटका कर सुसाइड का रूप देने की कोशिश की है। घटना सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला के मिश्रा टोला वार्ड 26 की है।


मृतक की पहचान अमेज़न कोरियर कंपनी में कार्यरत शहर के मीरा सिनेमा रोड निवासी गजेंद्र प्रसाद सिंह के बेटे अभिमन्यु कुमार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अभिमन्यु का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के विरोध के बाद वह पिछले 6 माह से घर से अलग मिश्रा टोला में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। 


मृतक के बड़े भाई रौशन कुमार सिंह ने बताया कि वह बीते 6 साल से अमेजन में काम करता था। इसी बीच एक शादीशुदा महिला से उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा। गुरुवार को वह अपने सुपरवाइजर को कॉल कर खूब रोया था और काम नहीं करने की बात कही थी। जिसके बाद अपने छोटे भाई अर्जुन सिंह को भी कॉल किया था। उसको भी आज बाइक खराब रहने के कारण काम पर नहीं जाने की बात कही थी।


बड़े भाई रौशन सिंह ने बताया कि उन लोगों को जानकारी मिली कि उसके भाई ने आत्महत्या कर ली है। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव फर्श पर था। बगल के कमरे में रहने वाले एक युवक ने उसे एक वीडियो दिया। जिसमें उसका घुटना फर्श पर था और चादर पंखा में बांधा था। उन्होंने बताया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।