मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
28-Oct-2024 01:53 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक कलयुगी पिता की काली करतूत सामने आई है। संपत्ति विवाद को लेकर आरोपी पिता ने अपने ही बेटे को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। इसमें दूसरे बेटे और बहू ने उसका साथ दिया। इससे पहले आरोपी ने अवैध संबंध का विरोध करने पर अपनी पत्नी को भी छत से धक्का देकर मार डाला था।
दरअसल, पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के दीवान रोड लोहिया कॉलेज के पास की है, जहां मृतक मुकेश कुमार को उसके पिता जगदीश चौधरी ने अपने दूसरे बेटे रत्नेश कुमार के साथ मिलकर संपत्ति के लालच में मार दिया और फिर उसके शव को जला दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं अब कई तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। लोगों का कहना है कि आखिर एक पिता अपने ही हाथों अपने बेटे का खून कैसे कर सकता है? इस हत्या में पिता ही नहीं मृतक के भाई और भाई की पत्नी भी शामिल हैं। उसका भी नाम पिता के सहयोग करने में आ रहा है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, संपत्ति के विवाद को लेकर बाप-बेटा में झगड़ा होता रहता था। आज अचानक मामला बिगड़ गया और अपने एक बेटे, उसकी पत्नी और उसकी के साथ मिलकर बाप ने दूसरे बेटे का कत्ल कर दिया और जला भी दिया। मामले में पूछे जाने पर सीटी एसपी विक्रम सिहाग ने कहा कि नगर थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद में एक युवक की हत्या की सूचना मिली है। नगर पुलिस की टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल से तीन को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ चल रही है।
इलाके के लोगों का कहना है कि आरोपी पिता जगदीश चौधरी ने पूर्व में अपनी पतोहू से अवैध संबंध बनाने के विरोध करने पर खुद की पत्नी को भी छत से धक्का देकर मार दिया था। पुलिस ने बताया कि केरोसिन तेल डालकर शव को जलाया गया है। मृतक अपने घर में पलंग पर सोया था और बगल से एक केरोसिन तेल का डब्बा भी बरामद हुआ है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।