मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Nov-2024 05:10 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना गया से सामने आई है, जहां एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ दो दरिंदों ने हैवानियत की है। घर से लापता बच्ची को सड़क के किनारे से गंभीर हालत में बरामद किया गया है। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम सात साल की मासू बच्ची घर के पास खेल रही थी और वहीं से अचानक लापता हो गई। रात भर परिजन तलाश करते रहे लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। अगले दिन गांव के लोगों ने बच्ची को सड़क किनारे से बेसुध हालत में बरामद किया।
बच्ची की हालत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची वारदात के समय पड़ोस के रहने वाले एक शख्स के साले पल्लू मांझी के साथ खेल रही थी।
परिजनों का आरोप है कि पल्लू मांझी ही उसे झूला झुलाने की बात कह उसे अपने साथ ले गया था। उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बच्ची के साथ रेप किया और बाद में उसे सड़क के किनारे ले जाकर फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है हालांकि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।