DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर
04-Oct-2024 11:58 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इस बढ़ते आपराधिक मामलों को लेकर नेता विपक्ष भी लगातार सवाल उठाते रहते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पटना में बच्चों के विवाद में इलाका रणक्षेत्र बना हुआ है। इस दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। जिसमें एक मासूम की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पटना के फुलवारीशरीफ गौरीचक थाना क्षेत्र का बीबीपुर गांव गुरुवार की देर शाम अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा।गोलीबारी में 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गयी। जबकि एक महिला समेत दो लोग गोली लगने से जख्मी हो गए। इस गोलीबारी में 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गयी। जबकि एक महिला समेत दो लोग गोली लगने से जख्मी हो गये।
वहीं, इस घटना के बाद गौरीचक थाना पुलिस को आक्रोशित गांव वालों ने गांव में घेर लिया और हंगामा करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस घटना के बाद बीबीपुर गांव में तनाव का माहौल बन गया है। बताया जाता है कि गांव के भोली पासवान और मुन्ना राम के लड़कों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें बीबीपुर गांव में अलग-अलग जातीय गुटों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देर शाम झगड़े में बड़े लोग भी आकर भिड़ गये। इस बीच एक पक्ष ने गोलीबारी शुरू कर दी।
इधर गोलीबारी में राजीव पासवान का पुत्र गोलू कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साथ में एक महिला सुनीता देवी व एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी हो गया। घायलों को लोग स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से पटना रेफर कर दिया गया। जहां गोलू की मौत हो गयी। गांव में पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि साधु नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ बस्ती पर चढ़ाई कर दी और अंधाधुंध गोलीबारी की। गोलीबारी का आरोपित साधु जमीन के खरीद बिक्री के कारोबार से जुड़ा है।
गौरीचक थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बच्चों के बीच झगड़ा हुआ इसके बाद एक पक्ष ने गोलीबारी की है जिसमें 12 साल के गोलू की गोली लगने से मौत हो गयी। वहीं एक महिला और एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी हुआ है। पुलिस गांव वालों और परिवार वालों से पूछताछ के आधार पर गोली चलाने वालों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।