मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-Nov-2024 07:38 PM
By MANOJ KUMAR
SIWAN: सीवान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या और लूट के कई मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, 50 पुड़िया स्मैक, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
क्या कहती है पुलिस
पुलिस के अनुसार, इन अपराधियों ने एक सप्ताह पहले गुठनी थाना क्षेत्र के बरपालिया निवासी चंदन कुशवाहा की हत्या की थी। एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
नशे के लिए लूटपाट
एसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाश नशा करते थे और पैसे के लिए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया करते थे। उन्होंने बताया कि चंदन कुशवाहा को बरपालिया गांव के पास रोककर लूटपाट का प्रयास किया था, लेकिन जब चंदन ने विरोध किया तो उन्होंने उसे गोली मार दी थी।