ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: पुलिसकर्मियों पर हमला करना पड़ा भारी, विशेष अभियान चलाकर पुलिस...

Bihar Crime News: पुलिसकर्मियों पर हमला करना पड़ा भारी, विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने 42 आरोपियों को दबोचा

02-Nov-2024 05:14 PM

By First Bihar

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में पिछले दिनों छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया था। मीडिया में खबरें आने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अभियान चलाकर 42 आरोपियों को अरेस्ट किया है।


दरअसल, जिले में पिछले कुछ दिनों के भीतर पुलिस टीम पर हमले के कई मामले सामने आ चुके हैं। लगातार ऐसे मामले सामने आने के बाद मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस ने एस ड्राइव चलाकर पुलिस टीम पर हमला करने वाले 42 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।


एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस कार्रवाई से पुलिस पर हमला करने वाले लोगों के मन में डर होगा और ऐसी घटनाओं में कमी आएगी। एसपी ने अरेराज डीएसपी को निर्देश दिया है कि पहाड़पुर पुलिस हमला कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार्जशीट दाखिल करे, ताकि दोषियों को सख्त सजा दिलाई जा सके।

रिपोर्ट- सोहराब आलम