ब्रेकिंग न्यूज़

मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar News : पैक्स अध्यक्षों से रिश्वत, अधिकारी ने खुद लिखा सच! बिहार विधान परिषद में राजद MLC सुनील सिंह ने खोली सरकार की पोल, सभापति भी हैरान Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन

Bihar Crime News: पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में इनामी बदमाश को लगी गोली

Bihar Crime News: पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में इनामी बदमाश को लगी गोली

30-Oct-2024 04:38 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां महिषी थाना क्षेत्र के जलई ओपी क्षेत्र के बीरगांव के पास पुलिस और अपराधी के बीच हुए मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी अमित पासवान घायल हो गया है। अपराधी अमित पासवान के दाएं कंधे में गोली लगी है। जख्मी अपराधी अमित पस्वान पर सहरसा, मधेपुरा सहित आसपास के अन्य जिलों में कई मामले दर्ज हैं। 


जानकारी के अनुसार, वीरगांव के पास अपराधी अपने अन्य सहयोगी के साथ छिनतई की घटना को अंजाम दे रहा था, इसी दौरान पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर अपराधियों ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली समदा (सौरबाजार) निवासी अमित पासवान को लगी जबकि दूसरा अपराधी भागने में सफल रहा।


जख्मी अपराधी को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी अपराधी सतौर-नारायणपुर निवासी किसी युवक से रोड नंबर 17 पर सड़क पर छिनतई की घटना को अंजाम दे रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस त्वरित कारवाई करते वहां पहुंच कर घेराबंदी शुरू कर दी। 


अपराधी के खिलाफ दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। मधेपुरा पुलिस ने इसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। पुलिस अपराधी के द्वारा फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने में जुटी है। उधर, स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों तरफ से कई राउंड गोली चली है हालांकि मामले को लेकर पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।