मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
11-Nov-2024 08:12 PM
By First Bihar
ARARIA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाश किसी भी वारदात को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला अररिया से सामने आया है, जहां बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप कर्मी से तीन लाख से अधिक रूपए लूटकर फरार हो गए। घटना रानीगंज-अररिया एनएच की है।
जानकारी के मुताबिक, रामपुर गांव के पास सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने गणपति पेट्रोल पंप कर्मी को अपना शिकार बनाया। पेट्रोल पंप कर्मी रूपेश 3.10 लाख रुपए लेकर रानीगज स्थित बैंक में जमा कराने जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और पिस्टल दिखाकर पैसे लूटकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही रानीगंज थानेदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। उधर, दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।