मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
26-Nov-2024 10:01 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पत्नी ने अपने पति से पायल खरीदने की मांग की तब उसकी इस मांग को सुनकर पति आग-बबूला हो गया और पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पायल को लेकर पहले पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद धारदार हथियार से पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी।
घटना बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत स्थित कुशल टोला की है। मृतका की पहचान भवानंदपुर पंचायत के वार्ड- 8 निवासी स्वर्गीय दुखन मोची की 22 वर्षीय पुत्री चमचम कुमारी के रूप में हुई है। मृतका का ससुराल तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में है।
मृतका की मां सुकनी देवी ने बताया कि उसके पति ने ही फोन कर उसे बुलाया था फिर दोनों के बीच पायल खरीदने को लेकर कहासुनी हो गयी। पायल की मांग से पति को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाहिता के पति ने मोबाइल पर कॉल करके चमचम को मिलने के लिए बुलाया था। जहां पहले से घात लगाए पति ने सड़क किनारे कुशल टोल में उसकी धारदार चाकू से गला काट दी। जिससे विवाहिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। सूचना पाकर वीरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही मृतका के मायकेवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी पति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।

