ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: पटना में किराना कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने दुकान...

Bihar Crime News: पटना में किराना कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने दुकान में घुसकर गोलियों से भूना

05-Dec-2024 05:44 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा घटना फतुहां से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक किराना कारोबारी को गोलियों से भून डाला। दो बाइक सवार बदमाश दुकान ने घुसे और किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना फतुहां थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर गांव की है।


मृतक की पहचान किराना कारोबारी राजकिशोर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह गुरुवार को राजकिशोर सिंह अपने किराना की दुकान में बैठे थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां पहुंचे और दुकान में घुसकर राजकिशोर सिंह के ऊपर गोलियों की बौछार कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


फायरिंग की आवाज सुनकर जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंची बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से हड़कंप मच गया है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारण को पता नहीं चल सका है।