ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: पटना में एक सप्ताह में ही बंद हो गया TOP,...

Bihar Crime News: पटना में एक सप्ताह में ही बंद हो गया TOP, तामझाम के साथ SP ने किया था उद्घाटन; अब बन रहा शादी का खाना

22-Nov-2024 07:48 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कमला नेहरू नगर में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए बड़े ही तामझाम के साथ करीब एक सप्ताह पहले एक टीओपी यानी अस्थाई पुलिस केंद्र खोला गया था लेकिन अब वहां शादी ब्याह का खाना बनाया जाता है और एक सप्ताह के भीतर ही टीओपी बंद हो चुका है।


दरअसल, पटना का कमला नेहरू नगर इलाका इन दिनों अपराधियों के लिए सेफ जोन बन गया था। इस इलाके में नशे का कारोबार खुलेआम फल फूल रहा था। कुल मिलाकर यह पूरा इलाका अपराध का हॉटस्पॉट बन गया था। यहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए थे कि गुमशुदा बच्ची को तलाश करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला तक बोल दिया था। अपराधियों के हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।


जिस लड़की को नशेड़ियों ने गायब कर दिया था उसे पुलिस अबतक तलाश नहीं कर सकी है। इस इलाके में अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से 8 दिन पहले ही पटना की सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने टीओपी का उद्घाटन किया था लेकिन अब वह बंद हो चुका है। 


उद्घाटन के वक्त पुलिस ने दावा किया था कि टीओपी खुलने से इलाके में अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुरुआत में दो तीन दिन तक पुलिसकर्मी तैनात दिखे लेकिन धीरे-धीरे टीओपी से पुलिसकर्मी गायब हो गए और अब यहां शादी ब्याह का खाना बनाया जाता है।