ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: पटना के बड़े सरकारी हॉस्पिटल में मरीज के साथ हैवानियत,...

Bihar Crime News: पटना के बड़े सरकारी हॉस्पिटल में मरीज के साथ हैवानियत, आंख निकालकर युवक को मौत के घाट उतारा, परिजनों ने की जमकर तोड़फोड़

16-Nov-2024 02:26 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल NMCH में दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक को ऐसी मौत दी गई है कि जिसे जानकर किसी की भी रूह कांप जाए। अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक युवक की आंख निकालकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।


युवक की पहचान 28 वर्षीय फंटूश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नालंदा के मुरारी गांव के रहने वाले फंटूश कुमार को आपसी विवाद के बाद बीते 14 नंबवर को गोली मार दी गई थी। घायल फंटूश को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थानीय पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। 


घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। इस घटना को लेकर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया अस्पताल में तैनात कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।