ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: मासूम बच्ची को घुमाने के बहाने घर से ले गया...

Bihar Crime News: मासूम बच्ची को घुमाने के बहाने घर से ले गया पड़ोसी, खेत में ले जाकर नाबालिग के साथ की हैवानियत

10-Nov-2024 04:26 PM

By First Bihar

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने हैवानियत की है। आरोपी युवक नाबालिग बच्ची को घुमाने के बहाने घर से लेकर गया और खेत में ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


दरअसल, हसनपुर में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं। शुक्रवार की शाम जब सभी लोग छठ पूजा के संध्याकालीन अर्ध्य की तैयारी कर रहे थे तभी आरोपी राजू महतो मासूम को घुमाने के बहाने घर से ले गया और उसके साथ रेप किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब खेत में पहुंचे तो उसे लहूलुहान पाया। 


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल बच्ची को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से पहले उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया और बाद में सदर अस्पताल से डीएमसीएच भेज दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी युवक गांव में खुलेआम घुम रहा है और उसके परिजन लड़की के परिजनों पर दबाव बना रहे हैं।