सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
08-Dec-2024 01:57 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में शातिर चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लालूज पोखर स्थित लल्लू पोखर काली मंदिर में चोर ने मां काली के प्रतिमा से कीमती आभूषणों की चोरी कर ली। चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, लल्लू पोखर काली मंदिर में जब स्थानीय महिलाएं पूजा करने पहुंची तो पाया कि मां काली की प्रतिमा से गायब हैं। जिसके बाद इस बात की सूचना मंदिर प्रशासन को दी गई। मंदिर प्रशासन द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो सारा मामला साफ हो गया।
सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे चोर सबसे पहले मंदिर में प्रवेश करता है। उसके बाद वहां मां की प्रतिमा को प्रणाम करता है उसके बाद वह गहनों की चोरी कर वहां से चुराकर चंपत हो जाता है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।