PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश
01-Oct-2024 07:01 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार की मनिहारी में डीबीएल कंपनी में डकैती की घटना हुई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 डकैतों को भेरडियाही मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, बाइक सहित लूट का सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।
मनिहारी थाना क्षेत्र बघार पंचायत में डीबीएल कंपनी में कार्यरत कर्मियों के साथ हथियार का भय दिखाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इनके पास से देसी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस, 6 मोटरसाइकिल गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से बेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, हैलोजन लाइट, तार और मोटरसाइकिल सहित कई कीमती सामान बरामद किया गया है। घटना के 6 घंटे के भीतर पुलिस ने कार्रवाई की।
गिरफ्तारी के दौरान लूटे गए सभी सामान और घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया है। अपराधी रिकेश कुमार के मसमारा स्थित बथान में जमीन में गाड़े गए लूट के सामान को भी पुलिस ने बरामद किया है। वही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बरामद हथियार से संबंधित अलग से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।