हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
27-Oct-2024 05:36 PM
By First Bihar
CHHAPRA: छपरा में कर्ज का पैसा मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। कर्ज लेने वाले आरोपी ने युवक को पेचकर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के नगरपालिका चौक के पास की है।
दरअसल, आपसी विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक के पेट में पेंचकस मार दिया है। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के हालत बिगड़ता देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक नगर थाना अंतर्गत नगरपालिका चौक निवासी सुरेंद्र प्रसाद का 30 वर्षीय कुंदन कुमार है।
घायल युवक ने बताया कि मोहल्ले के ही अजय राय ने उसके पेट में पेंचकस मारा है। दोनों के बीच पैसे का लेन-देन चलता था और जब उसने अपना बकाया पैसा मांगा तो विवाद हो गया और इसी दौरान उसने पेट में पेचकस मार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के जांच में जुट गई है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।