खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
14-Nov-2024 12:06 PM
By SONU
KATIHAR: कटिहार में पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता व्यक्ति की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। व्यक्ति का शव गांव के बाहर स्थित तालाब में खूंटे से बंधा मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना आजमनगर थाना क्षेत्र के जोकर पंचायत की है।
दरअसल, आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकर पंचायत स्थित एक तालाब में गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति का शव खूंटे से बंधा देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मौके पर पहुंची आजमनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और छानबीन शुरू की।
मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी गांव निवासी 58 वर्षीय वासुदेव मंडल के रूप में हुई है घटना की सूचना जैसे ही परिवार को मिली परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दहाड़ मार कर रोने लगे। मृतक के बेटे ने बताया कि वासुदेव मंडल पिछले चार दिनों से घर से गायब था। परिवार वालों ने बताया कि वासुदेव की हत्या की गई है। तालाब में डुबोकर हत्या करने के बाद बदमाशों ने शव को खूंटे से बांधकर छोड़ दिया है।
पूरे मामले पर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि अहले सुबह सूचना मिली कि जोकर गांव में एक व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पर शव को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा किस कारण से हत्या की गई है, फिलहाल जांच जारी है।