मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
12-Dec-2024 02:20 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जहां बदमाशों ने घर से बुलाकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के मकदमपुर गांव वार्ड-4 की है।
मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह के 17 वर्षीया बेटे रवि कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि कुमार पिछले कई वर्षों से अपने ननिहाल में ही रहता था। गरुवार को अपराधियों ने रवि कुमार को घर से बुलाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
घर से कुछ ही दूरी पर स्थित केला बागान से उसका शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।