मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
26-Oct-2024 07:36 PM
By First Bihar
SARAN: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और यही कारण है कि एक बाद एक अपराध को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सारण के छपरा का है जहां घर में घुसकर एक व्यक्ति को गोली मारी गयी है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
घटना छपरा शहर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर मोहल्ला की है। गोली लगने से जख्मी व्यक्ति की पहचान छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत प्रभूनाथ नगर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह के 42 वर्षीय पुत्र चंद्रकांत सिंह उर्फ अशांत सिंह के रूप में की गई हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपने घर पर थे तभी देर शाम कुछ युवक उनके घर पर पहुंचे और बात-बात में उनके सिर पर पिस्तल तान दिया।
यह देखकर उनकी पत्नी गुड्डी सिंह ने अपराधी का पिस्टल पकड़ लिया। इस दौरान अपराधियों ने तीन गोली चला दी। जिसमें एक गोली एग्जिट बताई जा रही है. वहीं दूसरी गोली पेट के नीचे फंस गई। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक्सरे कराया गया। वही स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।