मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Oct-2024 12:04 PM
By First Bihar
GAYA: औरंगाबाद के कदमा गांव से ताल्लुक रखने वाले 58 वर्षीय महावीर शर्मा की आज सुबह उनके ही पड़ोसी चंदन ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगा महल मोहल्ले में सुबह उस वक्त हुई जब महावीर शर्मा अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रहे थे।
पड़ोसियों का कहना है कि चंदन, जो बीते दो दिनों से नशे में धुत होकर लोगों को पिस्टल दिखाकर धमका रहा था, उसने ही महावीर शर्मा को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, लेकिन कोई भी खुलकर सामने नहीं आ रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
पूरे मामले पर कोतवाली इंस्पेक्टर आशीष मिश्रा ने बताया कि हत्या कि वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपी चंदन की उम्र 40-45 साल के बीच बताई जा रही है और घटना के बाद से वह फरार है।
पड़ोसियों का मानना है कि चंदन ने महावीर शर्मा को पहले भी धमकाय होगा और आज सुबह के विवाद के बाद उसे गोली मार दी। बता दें कि आरोपी चंदन सुबह साढ़े पांच बजे से ही लोगों को पिस्टल दिखा रहा था लेकिन किसी ने पुलिस को इस बात की सूचना देने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।
रिपोर्ट- नितम राज