मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
29-Oct-2024 01:40 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दुकानदार द्वारा लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बताया जा रहा है कि घटना कांटी इलाके के सदादपुर में दिवाली को लेकर दुकान देर तक खुली थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश डिजीटल दुकान में पहुंचे और पिस्टल दिखाकर दुकान में रखे 8 लाख रुपए लूट लिए। दुकानदार ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी, जो दुकानदार के पैर में जाकर लग गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल दुकानदार को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी विद्यासागर और कांटी थाना अध्यक्ष सुधाकर पांडेय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुकान में लगे CCTV कैमरे को खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की कारवाई में जुट गई है।