ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / news / Bihar Crime News: जान का दुश्मन बना जिगरी दोस्त, छोटी सी बात पर...

Bihar Crime News: जान का दुश्मन बना जिगरी दोस्त, छोटी सी बात पर युवक के सिर में दाग दी गोली

12-Nov-2024 01:41 PM

By Ajit Kumar

BHAGALPUR: भागलपुर में एक जिगरी दोस्त अपने ही दोस्त की जान का दुश्मन बन गया। युवक ने मामूली विवाद के बाद दोस्त के सिर में गोली दाग दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र के बालू घाट चौक के पास की है।


घायल युवक की पहचान बालू घाट रोड के वार्ड 4 निवासी दिनेश यादव के बेटे सोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे बालू घाट चौक के पास अचानक गोली चलने के बाद हड़कंप मच गया। गोली लगने से सोनू कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल होने पर ग्रामीणों के सहयोग से  सोनू को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया।


सोनू की गंभीर हालत को देखते हुए रेफरल स्पताल के डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल इस वारदात के पीछे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।