ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: डॉक्टर ने नाबालिग नौकरानी के साथ किया गंदा काम,...

Bihar Crime News: डॉक्टर ने नाबालिग नौकरानी के साथ किया गंदा काम, खाना बनाने के लिए लाया था घर

23-Nov-2024 06:08 PM

By First Bihar

BETTIAH: बेतिया में एक डॉक्टर ने अपनी नाबालिग नौकरानी के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


बता दें कि होमियोपैथिक डॉक्टर पिंटू त्रिपाठी बगहा के पटखौली क्षेत्र में क्लीनिक चलाता था। उसी के क्लीनिक में पीड़ित नाबालिग लड़की साफ-सफाई का काम करती थी। डॉ. पिंटू त्रिपाठी उस नाबालिग लड़की को अपने घर खाना बनाने के लिए ले गया था। डाक्टर का पैतृक गांव लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवनिया शुक्ला टोला में है जहां घर पर खाना बनाने के लिए लड़की को डॉक्टर ने रखा था।


 जहां उसने नौकरानी के साथ मुंह काला किया। पीड़िता के परिजनों ने सिसवनिया शुक्ला टोला निवासी पिंटू त्रिपाठी पर रेप का आरोप लगाया और इस संबंध में लौरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। परिजनों ने बताया कि नौकरानी को घर में अकेला देख डॉक्टर पिंटू ने मौके का फायदा उठाया और नाबालिग नौकरानी के साथ गंदा काम किया।


पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर लौरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को उसके आवास से गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोग भी हैरान रह गये। परिजनों ने आरोपी डॉक्टर पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और पीड़िता को न्याय दिलाने की गुहार पुलिस से लगाई है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट