ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / Bihar Crime News: दबंगों ने किसानों की जमीन पर जबरन किया कब्जा, विरोध...

Bihar Crime News: दबंगों ने किसानों की जमीन पर जबरन किया कब्जा, विरोध करने पर की अंधाधुंध फायरिंग

14-Nov-2024 05:09 PM

By SONU

KATIHAR: कटिहार में दबंगों द्वारा किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसानों ने विरोध करते हुए अपनी जमीन पर खुद जोताई करने का प्रयास किय तो दबंगों ने अपनी ताकत दिखाते हुए किसानों पर हमला कर दिया और अंधाधुंध फायरिंग की। घटना मनिहारी के रतनपुर गांव की है।


घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी और मनसाही थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सभी साक्ष्यों को संकलित कर रही है, ताकि घटना के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके और आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


घटना तब हुई जब कुछ किसान अपनी जमीन पर ट्रैक्टर लेकर जोताई करने पहुंचे। दबंगों ने उन्हें रोका और गालियां दीं। स्थिति तब और बिगड़ गई जब दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस घटना ने किसानों में दहशत का माहौल है।