ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: कोचिंग संचालक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दोस्त ने...

Bihar Crime News: कोचिंग संचालक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दोस्त ने ही रची थी साजिश

24-Oct-2024 03:44 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने पिछले दिनों हुए कोचिंग संचालक बिट्टू कुमार की हत्या मामले का खुलासा कर दाया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मृतक के दोस्त सुमित कुमार उर्फ सुवीत कुमार को गिरफ्तार किया है। साथ ही साथ पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे का सरिया एवं दाब के साथ साथ मृतक का मोबाइल, चप्पल और कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।


बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया कि 22 अक्टूबर को चकिया थाना क्षेत्र के कसहा बरियाही के पास पुलिस ने बंद बोरे से एक युवक का सिर कटा शव बरामद किया था। शव की शिनाख्त कसहा निवासी बिट्टू कुमार के रूप में की गई थी। परिजनों ने बताया था कि बिट्टू कुमार कोचिंग संचालक थे और 22 अक्टूबर को ही किसी के फोन आने के बाद वह घर से निकले थे लेकिन वापस घर लौटकर नहीं आए।


पुलिस के अनुसार, आरोपी सुमित कुमार ने अपने दो भतीजे के साथ मिलकर पहले बिट्टू कुमार को बुलाया और उसे बेहोश करने के बाद धारदार हथियार से गला और पैर काटकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य को छीपाने के लिए पुलिस के समक्ष गलत बयान दिए गए लेकिन जब पुलिस ने सुमित कुमार को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी।


गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के बरियाही वार्ड-9 के रहने वाले कैलाश यादव के पुत्र सुमित कुमार उर्फ सुविद के रूप में हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस मामले में भी आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।