ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: स्कॉर्पियो सवार सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, घर पहुंचते...

Bihar Crime News: स्कॉर्पियो सवार सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, घर पहुंचते ही बदमाशों ने बोला हमला

15-Nov-2024 02:54 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: गोपालगंज में बाइक सवार बदमाशों ने एक सिविल इंजीनियर को गोलियों से भून डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिविल इंजीनियर अपने एक दोस्त के साथ स्कॉर्पियो पर सवार होकर घर जा रहा था, तभी बदमाशों ने हमला बोल दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के सरेया स्थित ब्रह्मस्थान की है।


मृतक सिविल इंजीनियर की पहचाल सरेया के ही रहने वाले नित्यानंद दुके के बेटे प्रखर दुबे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रखर अपने दोस्त के साथ स्कॉर्पियो पर सवार होकर घर पहुंचे ही थे कि बदमाशों ने उनको निशाना बनाकर फायरिंग सुरू कर दी। गोलीबारी में प्रखर को दो गोलियां लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली की आवास से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर गांव के लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल इंजीनियर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।


उधर, मृतक सिविल इंजीनियर के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक प्रखर दुबे भोपाल में सिविल इंजीनियर थे। उनके पिता निजी स्कूल के शिक्षक हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्या के कारणों और अपराधियों का पता लगाने में जुटी है।