ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: चोरी का आरोप लगाकर महिला के साथ हैवानियत, दबंगों ने...

Bihar Crime News: चोरी का आरोप लगाकर महिला के साथ हैवानियत, दबंगों ने बाल काट कर सड़क पर घुमाया; दरिंदगी का वीडियो वायरल

03-Nov-2024 08:14 PM

By First Bihar

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां एक महिला के बाल काट कर दबंगों ने सड़क पर घुमाया। महिला पर चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ दरिंदगी की गई है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना बाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला पर एक घर से गहने और कैश चोरी करने का आरोप लगा है। सतन चौरसिया ने आरोप लगाने वाले का कहना है कि वह अपने घर में सो रहा था, तभी महिला उसके घर में घुसी और गोदरेज खोलकर उसमें रखे गहने और पांच हजार कैश निकाल लिए और वहां से भागने लगी। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा।


इस दौरान लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। न सिर्फ उसके बाल काट दिए बल्कि उसे सड़क पर भी घुमाया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। दोनों पक्ष की तरफ से दो केस दर्ज किए गए हैं। कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है जबकि 100 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।