ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, एक ही परिवार के...

Bihar Crime News: भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, एक ही परिवार के चार लोगों को टांगी से काटा, एक शख्स की मौत; तीन बुरी तरह से घायल

01-Nov-2024 11:23 AM

By First Bihar

GOPALGANJ: गोपालगंज में दिवाली की रात भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल हुआ। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर चाकू और टांगी से हमला बोल दिया। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
 
 

दरअसल, पूरा मामला भोरे थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की है, जहां दिवाली की रात नवल किशोर अपने परिवार को लोगों के साथ खेत पर दीया जलाने गए थे। उक्त जमीन को लेकर गांव के ही लोगों से उनका विवाद चल रहा था। दीया जलाने के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया।


आरोपियों ने चाकू और टांगी से वार कर नवल किशोर को मौत के घाट उतार दिया जबकि अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को अस्पताल से अरेस्ट कर लिया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिवाली की रात हुए खूनी खेल को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है।