BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
01-Nov-2024 06:48 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 50 हजार रुपया के इनामी अपराधी विकाश यादव को उसके भाई बंटी यादव के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार इनामी अपराधी के ऊपर कुल 15 मामले दर्ज हैं जबकि उसके भाई पर कुल 7 मामले दर्ज हैं।
आर्म्स एक्ट, लूट, छिनतई और शराब के मामले में दोनों बदमाश फरार चल रहे थे। एसपी हिमांशु ने बताया कि विगत तीन दिनों से पुलिस अभियान चला रही थी। इसी दौरान कुख्यात पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास यादव को उसके भाई के साथ गिरफ्तार किया है। विकास यादव अंतरजिला अपराधी है, जिसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित था। वहीं उसके भाई कृष्णा कुमार उर्फ बंटी यादव को सौरबाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी ने बताया कि दोनों अपराधी में विकास यादव सौरबाजार इलाके में एक्टिव रहता था। ये लूटकांड, आर्म्स एक्ट और मद्य निषेद्य मामले में वांछित था। इसकी गिरफ्तारी को लेकर एक एसआईटी टीम साइबर डीएसपी अजित कुमार के नेतृत्व गठित की गई थी। जिसमें सौरबाजार थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती भी शामिल थे। इसी टीम ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि विकास यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इसके विरुद्ध पर लगभग 15 केस हैं और पूर्णिया में भी इसके ऊपर मामले दर्ज हैं। खासकर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, रंगदारी जैसे मामले इनपर दर्ज हैं। साथ ही कृष्णा उर्फ बंटी यादव जो उसका भाई है। उसपर भी कुल 7 मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।