मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-Nov-2024 01:43 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: भोजपुर के आरा में ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक ने कमरे में फांसी के फंदे से झुलकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले के गली नंबर एक की है।
मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिला के पानशीला थाना क्षेत्र के विवेकानंद पार्क पानीहरी (एम) निवासी शंकर साहा के 36 वर्षीय बेटे सुगय साहा के रूप में हुई है। वह वर्तमान में चरपोखरी प्रखंड के चरपोखरी बाजार स्थित दक्षिण ग्रामीण बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे और जगदेव नगर मोहल्ले के गली नंबर एक में करीब चार वर्ष से अपनी पत्नी और बेटे के साथ किराए के मकान में रहते थे।
सोमवार की सुबह पति का शव पंखे के कुंडी से लटका देकर मृतक की पत्नी और मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहार पुलिस बल के साथ फॉरेन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। अस्सिटेंट मैनेजर ने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया? पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है।