मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
15-Nov-2024 11:47 AM
By First Bihar
BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक शादी की खुशियां देखते दी देखते मातम में बदल गईं। बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठ गई। बेखौफ बदमाशों ने चाकू गोदकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना नौतन के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खलवा गहिरी की है।
मृतक की पहचान अब्दुल खालिद 21 वर्ष के रुप में हुई हैं। गांव के ही एक युवक पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, गांव में एक युवक ने अब्दुल खालिद को चाकू मारकर लहुलुहान कर दिया। परिजन घायल युवक को इलाज के लिए गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि मृतक की बहन की शादी आज ही होनी थी। घर में शादी की सभी तैयारियां हो गई थी। शादी धूमधाम से हो सभी कोई इसकी तैयारी में जुटे हुए थे, तभी इस घटना को सुनकर शादी की खुशहाली मातम में बदल गई। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेज कर आगे की करवाई में जुट गई है। फिलहाल वारदात क पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार