मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
02-Dec-2024 11:29 AM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलद होते जा रहे हैं। बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं कि किसी को भी गोली मार देना उनके लिए आम बात हो गई है। ताजा घटना मधुबनी से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक 16 साल के नाबालिग लड़के को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया, जिसे गंभीर हालत में डीएमसीएच रेफर किया गया है।
दरअसल, बेखौफ अपराधियों ने वारदात को खुटौना क्षेत्र में रविवार देर शाम सिहूला गांव के पास अंजाम दिया है। घायल युवक की पहचान खुटौना निवासी सुरेश साह के 16 वर्षीय बेटे कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। घायल किशोर को आनन-फानन में इलाज के लिए खुटौना पीएसची में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों मने उसे बेहतर इलाज के लिए डीएम सीएच रेफर कर दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल वारदात के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के पीछे की वजह क्या थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अपराधियों के बढ़ते हौसले ने इलाके के लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
रिपोर्ट- कुमार गौरव